आलिया भट्ट के लिए मुसीबत बने बाबा राम रहीम, जानें क्या है माजरा


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गिरफ्तार होने के बाद फैली हिंसा सेआम लोगों काफी परेशान हुए, लेकिन बी-सेलेब्स को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जिस वक्त गुरमीत राम रहीम के गिरफ्तार होने की खबर आई। उस समय आलिया पटियाला में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वक्त की नजाकत को देखते हुए फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने शूटिंग को बीच में ही रुकवाकर पैकअप करवा दिया।

खबरों की मानें तो मेघना का मानना है कि पटियाला में हिंसा के दौरान शूटिंग करना काफी असुरक्षित रहता। क्योंकि हिंसा के बाद मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी ठप हो गई थीं। इतना ही नहीं इस हिंसा की वजह से फिल्म की पूरी कास्ट को वीकेंड पर होटल के अंदर ही रहना पड़ा। आलिया के साथ फिल्म के निर्देशक मेघना गुलजार और विक्की कौशल भी वहीं फंसे हुए हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने