◾ व्हाइट वाइन भी लाल अंगूरों से बनाई जा सकती है। इसमें सिर्फ अंगूर के रस का इस्तेमाल किया जाता है।
◾ एक स्टडी के मुताबिक वाइन से दोगुना अल्कोहल माउथवॉश में होता है।
◾ वैसे तो दुनिया भर में ब्रांडी बनाई जाती है, मगर एक ब्रांडी केवल फ्रांस में बनती है। नाम है कोग्नैक। यह एक किस्म की ब्रांडी है। इसका नाम फ्रांस के शहर कोग्नैक के नाम पर पड़ा है। रोचक बात है कि यह सिर्फ इसी इलाके में बनाई जा सकती है।
◾ पहिए से पहले वाइन की खोज हुई थी। कई रिसर्चर्स दावा करते हैं कि वाइन छह हजार बीसी में बनाई गई थी। जब कि पहिए का आविष्कार 3500 बीसी के आसपास हुआ था।
◾ तकरीबन चार हजार साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि परफ्यूम साफ करने के लिए बनाई जाने वाली चीज आज इतनी मशहूर होगी। जी हां, व्हिस्की का आविष्कार परफ्यूम और अरोमैटिक्स को साफ करने के लिए किया गया था।
◾ मेक्सिको के कानून के मुताबिक, टकीला सिर्फ जलिस्को राज्य और वहां की गिनी-चुनी नगर पालिकाओं में ही बनाने की इजाजत है।
◾ अल्कोहल पीने के बाद गर्मी महसूस होती है, लेकिन असल में यह आपके कोर बॉडी टेंप्रेचर को गिरा देती हैं।
◾ कहते हैं कि वाइन जितनी पुरानी हो, उतनी अच्छी होती है। ऐसा जरूरी नहीं है। पुरानी होने से इसका कोई खास नाता नहीं है। हालांकि, यह इस पर निर्भर करता है कि उसे कहां रखा गया है।
◾ अमेरिकी सरकार के आंकड़ों की मानें तो 1790 के दौरान एक साल में एक औसतन अमेरिकी नागरिक 129 लीटर बियर, 19 लीटर व्हिस्की और चार लीटर वाइन पीता था। मने कुल मिलाकर देखें, तो यह पानी से ज्यादा होगा।
◾ रूस में 2013 तक बियर को अल्कोहलिक बेवरेज नहीं माना गया। वहां यह सॉफ्ट ड्रिंक थी, जो रीफ्रेशनेर का काम करती थी।
◾ ब्रिटेन में पांच साल से अधिक के बच्चों का घर पर या निजी जगहों पर अल्कोहल पीना वैध है।



एक टिप्पणी भेजें