1. सोमवार के दिन कभी भी चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योकि चीनी चंद्रदेव का भोजन होती है। और सोमवार को चंद्रदेव का दिन माना जाता है।
2. मंगलवार के दिन घी का सेवन हानिकारक माना जाता है, इस दिन घी का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. बुद्धवार के दिन हरी सब्जियों का सेवन करने की जगह उनका दान करना अच्छा होता है।
4. गुरुवार के दिन दूध और केले का सेवन नहीं करना चाहिए, इस दिन इन दोनों चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है।
5. शुक्रवार का दिन माता संतोषी का होता है इसलिए इस दिन खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
6. शनिदेव की पूजा में सरसो के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इस दिन तेल से बना भोजन नहीं करना चाहिए बल्कि इस दिन सरसो के तेल का दान करने से आपके जीवन की कई समस्याए दूर हो सकती है।
7. रविवार का दिन सूर्यदेव का होता है, ज्योतिषशास्त्र में इस दिन नमक का सेवन करने के लिए मना किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें