इस फोटो में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली बाबा के साथ दिखाई दे रहे है। वैसे यह तस्वीर काफी पुरानी हैं. तस्वीर के अलावा एक रोचक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसमे बाबा राम रहीम यह कहते हुए नज़र आ रहे है कि उन्होंने विराट कोहली को क्रिकेट खेलना सिखाया हैं।
एक वीडियो में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर बाबा राम रहीम ने दावा किया हैं कि उन्होंने ही विराट कोहली को क्रिकेट के गुर सिखाये हैं, यही नहीं वे साथ ही यह भी कहते दिख रहे हैं, कि शिखर धवन, युसूफ पठान,आशीष नेहरा और बॉक्सर विजेंदर सिंह भी उनके पास सलाह लेने के लिए आते थे।



एक टिप्पणी भेजें