स्वाइन फ्लू के वायरस से बचने की 5 घरलू कारगर औषधि!


स्वाइन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक सांस की रोग है जो कि सामान्य रूप से केवल सूअरों को प्रभावित करती है। यह आमतौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के H1N1 स्ट्रेंस के कारण होता है। ये किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है, इसलिए हम बता रहे हैं इससे बचने के कारगर औषधि, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

1. नीम
प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी के तौर पर नीम का प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है, रोजाना नीम की कुछ पत्त‍ियां चबाकर आप न सिर्फ स्वाइन फ्लू से बच सकते हैं, बल्कि रक्त को भी शुद्ध कर सकते हैं।

2. तुलसी
तुलसी आपको इस संक्रमण से बचा सकती है, अत: रोजाना किसी भी रूप में इसका सेवन करें ताकि आप स्वाइन फ्लू के साथ-साथ अन्य संक्रमण से बच सकें।

3. कपूर
कपूर एक औषधि की तरह काम करता है। श्वसन संबंधी संक्रमण में इसे सूंघना फायदेमंद है, इसलिए इलायची और कपूर को सूंघने से स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है।

4. गिलोय
गिलोय का प्रयोग करना अमृत के समान फायदेमंद होगा। इसे तुलसी की पत्त‍ियों के साथ उबालकर इस पानी में काली मिर्च, काला नमक व मिश्री के साथ सेवन करें। इससे स्वाइन फ्लू के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होगा।

5. लहसुन
लहसुन का प्रयोग यूं तो आप खाने में करते ही हैं, लेकिन अगर कच्चे लहसुन का सेवन करेंगे तो यह बेहद लाभकारी होगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करेगा।

Post a Comment

और नया पुराने