Video : इस एड की वजह से एक बार फिर विवादों में सनी लियोनी


बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी को उनके हॉट और बॉल्ड सीन की वजह से जाना जाता है। सनी लियोनी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक कंडोम कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी है। सनी कंडोम के एक विज्ञापन में काफी लंबे समय से नजर आ रही है। इस एड पर कई बार अलग-अलग समुहों और लोगों द्वारा आपत्तिया भी जताई जा चुकी है।


फिलहाल गोवा में सनी के इन कंडोम एड की वजह से बवाल मच गया है। दरअसल  गोवा ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की चलने वाली बसों पर सनी लियोनी के कंडोम विज्ञापन देखे जाने पर सेंट आंद्रे से विधायक फ्रांसिस्को सिल्वेरिया ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ‘बसों पर कंडोम के प्रचार से उन लोगों को शर्म महसूस हो रही है। बसों पर इनके प्रचार को बंद कर दिया जाना चाहिए’।


सिल्वेरिया का ये भी कहना है कि विद्यार्थी भी बस में सफ़र करते हैं, इससे वो क्या सीखेंगे, गोवा के लोगों पर इसका खराब असर पड़ रहा है’। सनी लियोनी इस तरह के विवाद में पहले भी आई थी। इससे पहले गोवा के एक महिला संगठन हिंदू जनजागृति समिति की महिला शाखा रणरागिनी ने सनी के गर्भनिरोधक गोलियों वाले ऐड पोस्टर्स को हटाने की मांग की थी।

Post a Comment

और नया पुराने