अक्सर लड़कियां सोचती है कि कहीं उनका पार्टनर उनको छोड़ तो नहीं देगा। इसलिए वे अपने पार्टनर की फीमेल फ्रेंड्स पर तीखी नजरें रखती है। अगर किसी लड़की ने अपने घर में अपने माता-पिता को अक्सर झगड़ते हुए या फिर पापा को उसकी मम्मी को डिच करते हुए देखा है तो ये असुरक्षा की भावना उसके दिल में बस जाती है। उन्हें ऐसा लगता है कि जैसा उनके माँ बाप के बीच हुआ वैसा ही उनके रिश्ते में ना हो जाए।
अगर बात की जाए टीनएज लड़कियों की तो वे हार्मोन्स में चेंज के कारण ऐसा व्यवहार करती है। उस समय वे अपने पार्टनर को ले कर और भी इनसिक्योर रहती है और उस पर ज्यादा ध्यान रखती है। अगर आपकी पार्टनर भी आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करती है तो आप उनके मन से ये सारे वहम निकालने में मदद करें और उन्हें ऐसा फील करवाएं कि आप हमेशा उनके साथ रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आप साइकोथेरेपिस्ट की सलाह भी ले सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें