धोनी और साक्षी के प्यार को लेकर बात कि जाएं तो धोनी और साक्षी की मुलाकात कोलकाता में हुई थी। धोनी वहां भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे। उस समय साक्षी रावत कोलकाता के ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं और धोनी टीम के साथ उस होटल में ठहरे हुए थे। साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। बस इसी दौरान धोनी के दिल मे साक्षी बस गई। और फिर दोनों के प्यार के किस्से शुरु हो गएं फोन पर अक्सर दोनो कि बातचीत होती थी। फिर उसके बाद चट मंगनी पट शादी हुई ।
धोनी इस दौरान बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से संबंधों के चर्चा मे भी रहे। लेकिन धोनी की लव स्टोरी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। और 4 जुलाई 2010 देहरादून के निकट एक रिसॉर्ट में एक निजी समारोह में धोनी ने अपनी मंगेतर साक्षी रावत के साथ शादी रचाई। शादी से एक दिन पहले ही साक्षी और धोनी की सगाई हुई थी। और अब यह मैरिड लाइफ को एंन्जॉय कर रहे है। और साक्षी और धोनी की एक क्यूट सी बेटी जीवा भी है। जिसके साथ धोनी अक्सर कही ना कही नजर आ ही जाते है और इसकी तस्वीरें वह सोशल साइट पर भी डालते है। इन तस्वीरों मे जीवा का लुक बेहद ही क्यूट होता है।



एक टिप्पणी भेजें