1. लड़कों की बॉडी लैंग्वेज देखकर उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। झब पहली मुलाकात में लड़का बात करते समय ज्यादा हाथ-पैर हिलाए और चेहरे पर अलग-अलग रिऐक्शन दे तो समझ जाना चाहिए कि लड़का शादी के लायक नहीं है।
2. शादी को जब काफी साल बीत जाएं तो जैसे मर्जी बात की जा सकती है लेकिन जब पहली बार में ही लड़का आपसे तू-तड़ाक करके बात करे तो जान लें कि वह आगे जाकर भी आपको इज्जत नहीं देगा।
3. कुछ लड़के सिर्फ ब्रैडेंड चीजों का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जब लड़का बातचीत के समय भी अपने सैलरी पैकेज और चीजों के बारे में बात करता रहे तो समझ जाएं कि वह घंमडी है।
4. शादी के बाद सिर्फ लड़के से ही नहीं बल्कि उसे पूरे परिवार से भी रिश्ता निभाना पड़ता है। ऐसे में लड़के से बात करते समय उसके घर-परिवार के बारे में भी जरूर जानें और उनकी सोच जानने की कोशिश करें।
5. पहली मुलाकात में जब लड़का अपने से ज्यादा मां की बात करे और हर वक्त उनकी तारीफ करता रहे तो समझ जाना चाहिए कि वह ममाज ब्वॉय है। ऐसे में पहले ही इस लड़के से शादी के बारे में सोच लेना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें