1. अगर लड़की आपकी रिस्पेक्ट करती है। तो जरूरी है कि आप भी उनका इज्जत करें उनका आदर करें नहीं तो रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक नहीं टिक पायेगा।
2. लड़की अगर आपके साथ रहती है, तो उसके साथ प्यार से रहें उसको प्यार करें आदर करें। अगर मार-पीट या किसी प्रकार का शारीरिक शोषण करेंगे तो बहुत दिन तक आपके साथ नहीं रुक पायेगीं।
3. उनकी भावनाओं का ध्यान रखें उनको कभी दुखी ना होनें दें। लंबे समय तक किसी भी लड़की की भावनाओं को ठेस पहुचेगी तो लड़की सहन नहीं करेगी।
4. लड़की हमेशा अपने पार्टनर के लिये खुद को सबसे स्पैशल मानती है। औऱ ये होना भी चाहिए, लेकिन अगर आप उनके सामने किसी और की बार-बार तारीफ करेंगे या फिर किसी औऱ के सामने उनको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे तो उनको ये बात बुरी लग सकती है।
5. लड़की के लिए सबसे पहले उसका साथी होता है। और लड़कयां हमेशा अपने साथी पर उनका हक समझती हैं लेकिन अगर आप उनको धोखा दे रहे हैं या किसी और को पसंद कर रहे हैं तो लड़की को पता लगते ही सबकुछ खत्म हो सकता है।
6. कितने भी गहरे रिशते को दिमक की तरह निगल जाने वाली झूठ के कारण भी कईं रिशते बीच में ही खत्म हो जाते है। कभी किसी भी प्रकार का झूठ मत बोलें हर बात को सच्चाई के साथ कहें चाहे वो कितनी भी बुरी हो। इससे आपकी पार्टनर का आप पर विशवास बढ़ता चला जायेगा।
7. कोई भी गंभीर बात या कोई भी झगड़ा आपसे में बात करके ही सुलझाया जा सकता है। लेकिन अगर आप अपनी पार्टनर से बात ही नहीं करेंगे तो आपकी पार्टनर को अकेलापन महसूस हो सकता है। लड़कियों को अकेलेपन में रहना मुश्किल होता है।

एक टिप्पणी भेजें