जब भी कोई लड़का फ्लर्ट करता है तो वो कहीं न कहीं हताश भी होता है कि शायद ये लड़की न मिले। लड़की के बोर होने पर उसकी निराशा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। लड़के उस दौरान बिना मतलब के ही तारीफ करने लगते हैं। जबकि उन्हें ऐसा बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती है।
फ्लर्ट करते हुए कई बार लड़के अपनी औकात व स्टेटस भूल जाते हैं और कुछ ज्यादा ही बोल जाते हैं। साथ ही वो अपने पद या अपने परिवार में किसी के पद की गाथा भी सुनाते हुए धौंस जमाते हैं। कई लड़के खौफ भी दिखाते हैं। उनके द्वारा ऐसा करना उनके अंदर भरे लालच, वासना और अन्य भावनाओं के कारण होता है।
फ्लर्ट करते हुए लड़के बिल्कुल फिल्मी हो जाते हैं और स्क्रीप्ट राइटर भी बन जाते हैं। वो हर वो कहानी सुनाने लगते हैं जिससे वो लड़की को इम्प्रेस कर पाएं।

एक टिप्पणी भेजें