वृषभ : तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।
मिथुन : स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखें। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।
कर्क : आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण संकट ला सकती है अतः ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करें।
सिंह : जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज से जुड़े काम करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकती है। नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें।
कन्या : मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।
तुला : अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ न मुड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएंगे।
वृश्चिक : दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु : आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानी बरतें। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।
मकर : विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई चीज वस्तुओं की खरीदारी होगी।
कुंभ : सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा, मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन : शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। आफिस में अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करें। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

एक टिप्पणी भेजें