डायबीटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन औषधि है। जामुन की गुठली को सुखाकर उनका पाउडर बनाया जाता है। इस पाउडर को खाली पेट लेने डायबीटीज या मधुमेह जैसी बीमारी में अत्यधिक लाभ मिलता है। शुगर कंट्रोल में रहती है और अपनी लाइफ को पूरी तरह इंजॉय कर पाते हैं।
जामुन की गुठलियों से पाउडर बनाना बेहद आसान है। जामुन खाने के बाद इसकी गुठलियों को धो लें। इन्हें हल्के कपड़े से ढककर धूप में सुखा लें। हल्के कपड़े से हमारा मतलब जॉर्जट या शिफॉन से है। लाइट कॉटन का फैब्रिक सबसे सही रहेगा। जब गुठलियां सूख जाएं तो इनको टुकड़ों में तोड़ लें। फिर इन्हे पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को सुबह खाली पेट पानी के साथ लें।



एक टिप्पणी भेजें