प्यार के अहसास से ही बदल जाती हैं लड़कियों की ये आदत!


आपने कई बार देखा होगा। प्यार पड़ने के बाद व्यक्ति की बोल-चाल, ड्रैसिंग स्टाइल, व्यवहार और यहां तक की कुछ आदतों भी बदल जाती है। कोई ज्यादा इमोशनल हो जाता है तो कोई मैच्योर। सबकी लाइफ में अलग-अलग बदलाव आ जाते है। खासकर लड़कियों के मामले में ऐसा ज्यादा देखने को मिलता है। आइए जानते है प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों की कौन-कौन सी आदतें बदल जाती है......

1. खुद पर इतराना
वैसे तो हर किसी को अपनी खूबसूरती पर नाज होता है लेकिन प्यार हो जाने का बाद य़ह अहसास और गहरा हो जाता है। अपना ज्यादा से ज्यादा समय शीशे के सामने खड़े होकर बिता देती है।

2. नींद कम आना
जो लड़की कभी अपनी नींद के लिए बाकी काम छोड़ दिया करती है, वहीं प्यार में पड़ने के बाद उसकी नींद तक उड़ जाती है। रात भर फोन पर बातें, चैट करना उसकी आदत बन जाती है।

3. मोबाइल टॉप सीक्रेट
जिसको कभी अपने मोबाइल की सुध नहीं होती। प्यार होने के बाद वह अचानक मोबाइल की क्रेजी हो जाती है क्योंकि मोबाइल उसका टॉप सीक्रेट हो जाता है।

4. खुद को अलग कर देना
प्यार में पड़ने के बाद लड़कियां या लड़के अपने आप को खुद से और दोस्तों से अलग कर लेते है। यहां तक की अपनी सोच को भी काफी हद तक बदल देते है। पार्टनर के हिसाब से चलना शुरू कर देते है।

5. गानों की पसंद बदलना
जो लड़की कभी रोमांटिक गानों के बारिंग समझती है। अचानक से उसकी गानों को लेकर पसंद भी बदल जाती है। रोमांटिक स्टोरी, लव-सॉन्ग आदि उसकी फेवरेट बन जाते है।

6. पहनने और चलने का अंदाज
प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां का पहनावा और चाल-ढाल दोनों बदल जाते है। किसी ने सच ही कहा है प्यार पर्सनैलिटी निखार देता है। 

Post a Comment

और नया पुराने