खबर के मुताबिक सुनील को अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन वह गेस्ट अपीयरेंस और स्टेज शो पर फोकस करना चाहते हैं। इसके अलावा जहां कपिल के शो की टीआरपी नीचे जाने के चलते उन्होंने अपनी फीस तकरीबन आधी कर दी है वहीं सुनील ग्रोवर ने अपनी डिमांड को देखते हुए फीस डबल कर दी है।
मालूम हो कि सुनील पहले कपिल के शो में एक एपिसोड के लिए 7-8 लाख रुपए ले रहे थे और अब अपनी एक अपीयरेंस के 13-14 लाख रुपए तक चार्ज कर रहे हैं। वहीं कपिल एक एपिसोड के 80 लाख रुपये लेते थे और अब वा सिर्फ 40 लाख रुपये लेंगे। खबरें तो यह भी है कि कपिल का शो बंद भी हो सकता है। कपिल के शो से चैनल को हर साल 110 करोड़ रुपये की कमाई होती है।

एक टिप्पणी भेजें