दरअसल, 5 साल की एलीद पॉटर्सन एक गंभीर बीमारी न्यूरोबस्टाटोमा कैंसर से गर्सित है। डॉक्टरों के अनुसार वह चंद दिनों की मेहमान हैं। इसलिए उसके माता-पिता ने उसे अपनी विश-लिस्ट तैयार करने को कहा। लिस्ट में टॉप पर थी अपने बेस्ट फ्रेंड हैरिसन गियर से शादी करने की ख्वाहिश।
एलीद का जिस अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा है, वहां की नर्सों से वह अक्सर कहती थीं कि उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है जिससे वह शादी करना चाहती हैं। एलीद की इस इच्छा को पूरा करने के लिए बेस्ट फ्रेंड हैरिसन और उसके परिवार ने पूरा सहयोग दिया।
दोनों परिवारों ने धूमधाम से इनकी शादी कराई, जिसमें करीब 200 लोग शामिल हुए। मैरिज हॉल को फेयरीलैंड की तरह तैयार किया गया। मेहमान भी परियों के लिबास में शरीक हुए।




एक टिप्पणी भेजें