◾ फल जैसे, सेब, अंगूर, आडू, अमरूद या बेर आदि कुछ ऐसे आम से नाम हैं, जिनके छिलके काफी पौष्टिक होते हैं। एक शोध के मुताबिक अमरूद के ऊपरी भाग में कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है और इसमें कैंसर से लडऩे की ताकत भी होती है।
◾ एक शोध के अनुसार संतरे व नींबू जैसे खट्टे फलों में मोनोटरपीनिज नाम का तेल पाया जाता है। यह तेल त्वचा, पेट और फेफड़ों को कैंसर से सुरक्षा देता है। कुछ फलों के छिलको में तो इतनी पावर होती है कि वह फल से भी ज्यादा असरदार होते हैं। मगर इन फलों के छिलके हमेशा अच्छी तरह से धो कर ही खाएं।
◾ रंग बिरंगे फलों के छिलके खाने से आपके शरीर को फाइटोकैमिकल्स मिलेंगे, जो आपकी त्वचा को खूबसूरत, हड्डियों में मजबूती, आंखों की रौशनी बढाने में मददगार और हृदय के लिये अच्छे होते हैं।
◾ फलों के छिलकों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज जैसी बीमारी से लडऩे में मददगार होती है। आपको सेब खाने चाहिये जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।
◾ रिसर्च में पाया गया है कि फलों के छिलके खाने पर यह वायुमार्ग से साफ करता है। ना केवल सिर्फ इतना ही बल्कि यह अस्थमा की वजह से पैदा हुए कफ को भी खत्म करता है।
◾ आपके शरीर को चमकदार त्वचा, झुर्रियों को खत्म करने के लिये तथा फ्री रैडिकल्स से लडऩे के लिये एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता होती है, जो फलों के छिलकों में पाये जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें