25 की उम्र में अपने से 18 साल बड़े इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी दीक्षित


धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिलहाल किसी फिल्म को साइन नहीं किया हो लेकिन उनका नाम हर बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सर्च करता रहता है। ऐसा ही कुछ आज हुआ। सालों पहले दिया हुआ इंटरव्यू आज अचानक ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। वैसे माधुरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से काफी पर्सनल रही हैं।  

एक टाइम ऐसा भी था जब उन्होंने अपने हाले दिल मीडिया के सामने शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक ऐसा शख्स हैं जिनके लिए वो दीवानों की तरह पागल है। यह कोई बॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि एक जाने माना क्रिकेटर है। चलिए ज्यादा वक़्त न गवाते हुए हम बताते है की लाखों दिल का तोड़ने वाली माधुरी को भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर काफी पसंद थे।

इसका खुलासा माधुरी ने 1992 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में किया था की वो किस तरह से सुनील गावस्कर के प्यार में पागल हो गयी थी। माधुरी ने इस इंटरव्यू में बताया था कि सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हैं और वो उन्हें काफी हद तक सेक्सी भी लगते थे। तब वो महज 25 साल की थीं जबकि सुनील गावस्कर 43 साल के थे। वैसे, सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे,  लेकिन सुनील के प्यार में माधुरी जैसे दीवानी सी हो गयी थी।

Post a Comment

और नया पुराने