कुछ दिनों पहले एक चाइनीज एडवरटाइजिंग कंपनी ने एडवरटाइजिंग का यह अनोखा तरीका सोचा और 100 से भी ज्यादा लड़कियों के पैरों को विज्ञापन के लिए किराए पर ले लिया। एक सैनिटरी टॉवल के प्रचार के लिए कंपनी ने यह अनोखा तरीका निकाला है। लड़कियों की किराए की इन टांगों पर इस सैनिटरी तौलिए का विज्ञापन लगाया गया। विज्ञापन के नीचे एक बार कोड भी चिपकाया गया, जिसमें अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ताओं को दी गई वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई।
पहले कंपनी को इस काम के लिए लड़कियां मिलना मुश्किल लगा था लेकिन कॉलेज में उन्हें आसानी से 100 लड़कियां मिल गईं। विज्ञापन के लिए अपने पैरों को किराए पर देने वाली ज्यादातर लड़कियां 19 साल की उम्र की थी। इतने से काम के लिए अगर उन्हें इसके बदले पैसे मिल रहे हैं तो इसे वे कुछ बुरा नहीं समझतीं। हालांकि बेवसाइट पर इसके पिक्चर्स आने के बाद लोगों की इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही थी। कई लोग इसे एक शर्मनाक हरकत मान रहे थे।



एक टिप्पणी भेजें