बांग्लादेश में चल रहे ढाका क्रिकेट लीग में लालमठिया क्लब और एग्जिम टीम के बीच मैच खेला गया जिसके एग्जिम की टीम ने 4 गेंदों पर जीत लिया। हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे 4 गेंदों पर 89 रन बनाकर टीम जीत गई।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लालमठिया की टीम महज़ 14 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई लेकिन इस दौरान अंपारिंग का स्तर बेहद खराब देखा गया और एक नहीं कई बार अंपायर्स ने गलत फैसला दिए जिसके विरोध में गेंदबाज़ी करते वक्त लालमठिया टीम के गेंदबाज़ सुजान मेहमूद ने महज़ 4 गेंदे फेंकी और 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली एग्ज़िम टीम को 80 रन वाइड के रूप में दिए। इस तरह से 4 गेंद पर 89 रन बने।
एक टिप्पणी भेजें