स्‍वाद और सेहत से भरपूर है बेर, ये 7 फायदे सुनकर जरूर खाएंगे आप


बेर एक मौसमी फल है। हल्के हरे रंग का यह फल पक जाने के बाद लाल-भूरे रंग का हो जाता है। फलों में से ही एक फल बेर है जिसका सेवन करने से शरीर कई रोगों से छुटकारा पा सकता है। बेर कई गुणों से भरपूर होता है। बेर चाहें छोटा हो या बड़ा दोनो ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। बेर में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और आयरन और विटामिन-सी ओर एेसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो न सिर्फ हमारे शरीर ब्लकि हमारी त्वचा के लिए लाभदायक साबित होते है। जानिए सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है बेर.....

1. रसीले बेर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने का गुण पाया जाता है।

2. अगर आप वजन कम करने के उपाय खोज रहे हैं तो बेर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें कैलोरी न के बराबर होती है।

3. बेर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम पाया जाता है। ये रोग प्रतिरक्षा तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है।

4. बेर एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना है। लीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी यह एक फायदेमंद विकल्प है।

5. बेर खाने से त्वचा की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है। इसमें एंटी-एजिंग एजेंट भी पाया जाता है।

6. अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो बेर खाना आपको फायदा पहुंचा सकता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

7. बेर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फाॅस्फोरस पाया जाता है। यह दांतों और हड्ड‍ियों को मजबूत बनाता है।

Post a Comment

और नया पुराने