- आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाएं क्यों पहनती हैं 'हाई हील्स'?
यह अध्ययन मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में किया गया। जिसमें 50 पुरुषों को शामिल किया गया था। इस अध्ययन में पाया गया कि जब एक महिला अपने होंठों को लाल रंग की लिपस्टिक से खूबसूरत बनाती है, तो पुरुष उसके होठों से कम से कम सात सेकेंड अपनी नज़र नहीं हटा पाते। वहीं उसके बाद वह एक सेकेण्ड से भी कम यानी 0.95 सेकेंड महिलाओं की आंखों को देखने और 0.85 सेकेंड उनकी हसीन जुल्फों को देखने में लगाते हैं। वहीं जब महिलाएं बिना मेकअप के उनके सामने आती हैं, तो वह सिर्फ 2.2 सेकेंड तक उनके होठों को निहारते हैं। जिसके बाद वह 2.97 सेकेंड महिलाओं की आंखों को और 2.77 सेकेंड उनकी नाक को देखने में लगाते हैं।
एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि महिलाएं जानबूझकर पुरुषों का ध्यान अपने होठों की ओर आकर्षित करने के लिए लाल लिपस्टिक लगाती हैं। उस सर्वे में कई पुरुषों ने यह स्वीकार किया है कि जिन महिलाओं के होठ अधिक लाल होते हैं वह उन्हें अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करती हैं।
- क्या आप जानते हैं किस उम्र की महिलाओं की ओर पुरुषों होते है आकर्षित?



एक टिप्पणी भेजें