सनी लोयोनी के बारे में कहा जाता है कि वह हाल ही में वेजिटेरियन हुई हैं। उन्होंने वेजिटेरियन होने के बाद से अपनी हेल्थ में आए बदलावों के बारे में भी बात की। सनी ने कहा, “मैंने ऐसा नोटिस किया है कि वेजिटेरियन होने के बाद मैं ज्यादा ऊर्जावान महसूस करती हूं। मैं आजकल बहुत सारी सब्जियां खा रही हूं। इससे मुझे बहुत अमेजिंग फील हो रहा है।” सनी लियोनो के बारे में कहा जाता है कि वह जानवरों से बहुत प्रेम करती हैं।
सनी ने इस नए ऐड को लेकर कहा- मांस उद्योग की वजह से जानवरों को बेमतलब काटा जा रहा है। मैंने अपनी लाइफ में ऐसी चीजें देखी हैं, जिन्हें मैं भुला नहीं सकती। यही चीजें मुझे मांस खाने से रोकती हैं।



एक टिप्पणी भेजें