घर में धूप और अगरबत्तियों का प्रयोग अवश्य करें। फेंगशुई में माना जाता है कि इनसे ऊर्जा का सृजन होता है। घर में किसी भी दरवाजे पर कैलेंडर या घड़ी कभी न लटकाएं। घर के मुख्य द्वार पर कभी शीशा नहीं लगाना चाहिए। घर में मुरझाए हुए पौधे न रखें। इन्हें तुरंत घर से हटा दें। अगर संपति में वृद्धि पाना चाहते हैं तो तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे से बांधकर घर के दरवाजे के हैंडल में लटका सकते हैं। ध्यान रहे कि सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाने चाहिए।
घर में खुले हुए स्थान पर कभी झाड़ू न रखें। रसोई घर या जहां भोजन करते हैं वहां भी झाड़ू न रखें। दिन में झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए। विंड चाइम की आवाज घर में खुशियां लाती है तो क्रिस्टल बॉल नौकरी के लिए शुभ माना जाता है। लाफिंग बुद्धा हमारे घर को खुशियों से भरता है। क्रीम कलर के चीनी मिट्टी के फूलदान को पीले रंग के फूलों से सजाएं।

एक टिप्पणी भेजें