1. सुबह का नाश्ता छोड़ने वाले लोगों में अधिकतर एनर्जी की कमी रहती है। ब्रेकफास्ट न करने से एनर्जी लेवल अपने आप ही कम हो जाता है, जिस वजह से मन किसी भी काम में नहीं लग पाता।
2. कभी-कभी तो नहीं लेकिन जो लोग अक्सर ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं वो बुरी तरह से तनाव की गिरफ्त में आ सकते हैं। सुबह नाश्ता न करने से लंच तक भूख तेज लगने लगती है, जिससे अधिकतर लोग जो मिलता है खा लेते हैं। कमजोरी और स्ट्रेस के चलते डिप्रेशन बढ़ने लगता है।
3. सुबह का नाश्ता छोड़ने वाले लोगों में वजन बढ़ने की समस्या बहुत जल्दी विकसित होती है। जो सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं उनमें 50 प्रतिशत तक मोटापा बढ़ने की संभावना होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह का नाश्ता ना करने से दिन में ज्यादा भूख लगती है और वो ज्यादा खाते हैं। जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।
4. सुबह का नाश्ता बार बार छोड़ना हमारे दिमाग पर बहुत बुरा असर डालता है। सुबह के नाश्ते से दिमाग काफी हद तक फ्रेश होता है, जो छोड़ने के चलते नहीं हो पाता है। इसके साथ ही यदि आप नाश्ता नही करेंगे तो इससे ब्रेन को न्यूट्रीशन नहीं मिल पाएगा। इससे दिमाग के फंक्शन्स पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें