राशिफल : 4 जून 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: मनभावन इच्छाएं पूरी होंगी। पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनैस में बढ़ौतरी होगी। लघु यात्रा के योग हैं।

वृष: व्यक्तिगत मसलों से तनाव बढ़ेगा। आलस्यवश जरूरी काम पैंडिंग रहेंगे। घरेलू समस्याएं आर्थिक दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।

मिथुन: घर के साज-सामान पर खर्च होगा। फाइनैंशियल प्रयासों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद होने का डर है। अतः चुप्पी साधना बेहतर होगा।

कर्क: दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाएं। मन की चंचलतावश अनावश्यक विवाद होगा।

गालों में गड्ढे पड़ने वाली लड़‌क‌ियों के बारे में क्या कहते हैं शास्त्र और पुराण?

सिंह: करीबी मित्र से लाभ होगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। अचानक कार्यों में रुकावटें आएंगी। शाम तक आर्थिक समस्याएं हल होंगी।

कन्या: सजग रहें, शारीरिक कष्ट के संकेत हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेवा में दिन बीतेगा। एकत्रित धन को जोड़ने से इन्कम में बढ़ौतरी होगी।

तुला: कठिनाई के दौर से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक: मनोवांछित वस्तुएं मिलेंगी। पर्सनैलिटी प्रभावशाली बनेगी। पुराने मसले सुलझेंगे। बातचीत के दौरान उलझने सुलझेंगी। अप्रिय स्थितियां टलेंगी।

ऐसे चिह्न वाली स्‍त्री होती हैं सौभाग्यशाली, ऐशो आराम में बीतता है जीवन!

धनु: मित्रों से लाभ होगा। रूटीन काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक चिंताएं घटेंगी। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा अतः सावधानी बरतें।

मकर: परिजनों से विवाद के संकेत हैं अत: स्वयं पर नियंत्रण रखें। जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। परिश्रम के बल पर लाभ होगा।

कुंभ: लघु यात्रा होगी। रोमांस में संकोच न करें। ठाट-बाट हेतु खरीदारी करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से रुकावटें हटेंगी। ज्ञान क्षेत्र समृद्ध होगा।

मीन: सौदों में तत्काल लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेनदेन की चिंता रहेगी। शाम तक लाभार्जन होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। टैंशन खत्म होगी। 

Post a Comment

और नया पुराने