जवान लड़कियों को पसंद नहीं आती अपनी माँ से ये 4 बातें सुनना!


कहा जाता है कि महिलाओं और लड़कियों की जिंदगी में कई सारे राज होते हैं। उनकी जिंदगी रहस्य का पर्याय होती हैं। लड़कियों के जेहन में जो चलता है उसे पढ़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। मां और बेटी के बीच का रिश्ता मां-बेटी से ज्‍यादा एक दोस्‍त का होता है। कई बार बेटियों को मां की कुछ बातें पसंद नहीं होती। जिस कारण कई बार दोनों में खटपट चलती रहती है।  
घर देर से आना :- आजकल के माहौल में लड़कियों के बाहर जाने से मां को बहुत चिंता होती है। वह नहीं चाहती कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हो लेकिन लड़कियों को एेसा लगता है कि सारी रोक उन पर ही लगाई जाती है। उनके भाइयों को कुछ नहीं कहा जाता। लड़कियोें को यह बात समझ लेना चाहिए कि मां को उनके भविष्य की चिंता लगी रहती है। 


दिन-रात मोबाइल चलाना :- मां को अक्सर बेटी की चिंता सताती रहती है कि उसकी बेटी सारा दिन मोबाइल पर ही व्यस्त रहती है। मां जब इसके लिए बेटी को टोकती है तो उसे यह बात बिल्कुल पंसद नहीं आती। 

घर के काम से जी चुराना :- कुछ लड़कियां सारा दिन घर पर आराम से बैठी रहती हैं। मोबाइल या पढ़ाई के अलावा उनको मां का हाथ भी बटाना चाहिए। उनको समझना चाहिए कि मां को भी उनके साथ की जरूरत होती है। 


दोस्‍तों की पूछताछ :- मां को हमेशा यह फिक्र भी होती है कि उसकी बेटी के दोस्त कैसे हैं। कहीं वो गलत लोगों के साथ तो अपनी दोस्ती नहीं रख रही। जब मां इसके बारे में बच्चों से पूछताछ करती हैं तो उनको बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।

लड़कियों को फोन पर इस तरह की बातें आती हैं पसंद...!!

Post a Comment

और नया पुराने