ताली का ज़्यादा से ज़्यादा करे उपयोग दूर हो जायेंगे काफी रोग


लगभग हर देश में होती है ताली बजाने की परंपरा । तालियों की गड़गड़ाहट की जाती है किसी को भी प्रोत्साहित करने के लिए या फिर किसी को सम्मान दिखाने के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सबके अलावा ताली बजाना आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आधुनिक विज्ञान ने भी इस बात को माना है कि ताली बजाने से न सिर्फ शरीर बीमारियों से बचा रहता है अपितु यह कई बीमारियों का इलाज तक कर देती है। भारत में तो पूजा के दौरान भी तालियों का चलन है।


ताली बजाने के काफी फायदे हैं और यह रोगों को दूर करती है। दरअसल ताली बजाने से पेट संबंधी समस्‍याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच और मानसिक रोग जैसे तनाव, एकाग्रता में कमी, चिड़चिड़ापन की शिकायत होने पर दायें हाथ की चार अंगुलियों को बाएं हाथ की हथेलियों पर जोर-से मारना चाहिए और इस तरह से सुबह-शाम कम-से-कम 5 मिनट करना चाहिए। ताली बजाने से मोटापा कम होता है। क्योंकि ताली बजाने से शरीर का अतिरिक्त फैट कम होता है।


रोजाना 2 मिनट ताली बजाने वाले लोग औरों की अपेक्षा ज्यादा खुश रहते हैं। मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और एनर्जी का संचार भी होता है। नियमित रूप से ताली बजाने से आप चुस्त, फुर्तीले और तंदुरुस्ती बने रह सकते हैं। और ताली बजाने पर इन बिन्दुओं पर बार-बार दबाब यानी प्रेशर पड़ता है जिससे शरीर की समस्त आंतरिक संस्थान में एनर्जी आ जाती है और सभी अंग अपना काम सुचारू रूप में करने लगते हैं। ताली बजाने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है। ये बात रिसर्च से सामने आई है। 

Post a Comment

और नया पुराने