इस सुपरस्टार की पत्नी थी करण जौहर का पहला प्यार!


आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक शादी ना करने वाले करण जौहर भी कभी प्यार में पड़े थे। लेकिन उनकी ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई। वैसे ये कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं। जी हां, एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर करण जौहर का पहला प्यार रह चुकी हैं।

अपनी माँ की तरह शादी से पहले मां बनना चाहती हैं यह खूबसूरत एक्ट्रेस!


दरअसल, बचपन से ही करण और ट्विंकल एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। ट्विंकल करण की तभी से अच्छी दोस्ती है। अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि स्कूल के दिनों में फिल्मकार करण जौहर उन्हें पसंद करते थे और उनसे प्यार करते थे।


ट्विंकल ने अपनी किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ के लॉन्च पर बताया था कि ‘करण ने माना है कि वह मुझे प्यार करता है। पहले मेरी छोटी-छोटी मूंछे (अपर लिप्स हेयर) थी और करण मुझे देखकर हॉट कहता था। वह मेरी छोटी मूंंछों को पसंद करता था।’ आपको बता दें कि करण उसी स्कूल के छात्र हैं जहां फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की शूटिंग हुई थी।

भारतीय टेलीवजन की दुनिया में पहली बार ऐसा काम करेगी यह एक्ट्रेस!

Post a Comment

और नया पुराने