पीरियड्स के दिनों कभी न करें इन 5 चीजों का सेवन!


पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके चलते उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक तकलीफ से गुजरना पड़ता है। जैसे कि मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, दर्द, भारीपन, चक्कर आना आदि समस्याएं हो सकती है। इस समय महिलाओं को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे कि आपको ज्यादा ब्लीडिंग और ज्यादा दर्द का सामना न करना पड़े। पीरिय़ड्स के दौरान इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए.....

1. रेड मीट :- पीरियड्स के समय रेड मीट का सेवन न करें। इससे दर्द और बढ़ जाएं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एसिड्स होते है। जो कि प्रोस्टेट ग्लैंड्स को बहुत एक्ट‍िव कर देते हैं। जो कि समस्या को और बढ़ा देते है।

2. खट्टी चीज :- अगर आपको खट्टी चीजें खाना ज्यादा पसंद है, तो पीरियड्स के समय खाने से बचे, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम होता है। जो कि आपके दर्द को बढ़ा सकता है।

3. चाय से दुरी :- कॉफी का का ज्यादा सेवन: इन दिनों में जितना संभव हो उतना कम चाय-कॉफी का सेवन न करें। इससे आपको पेट संबंधी समस्या जैसे कि मरोड़ हो सकती है। अगर आप इसके आदी है, तो आप ऑर्गेनिक टी का सेवन कर सकते है।

4. बेल :- बेल का शरबत शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, अक्सर गर्मी के दिनों में इसका सेवन किया जाता है। इसलिए यह भी आपके बॉडी को ठण्डा रखने का काम करता है, इसलिए इसका सेवन भी इन दिनों न किया जाना चाहिए।

5. एल्कोहॉल :- शराब पीएमएस को और भी ज्‍यादा बिगाड़ सकती है, यह मूड को खराब कर सकती है और डिप्रेशन पैदा कर सकती है। यह खून को और भी ज्‍यादा पतला बनाती है, जिससे पीरियड्स कई दिनों के लिए बढ़ सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने