वैसे तो यह प्रक्रिया आपके तरल पदार्थ सेवन की मात्रा के ऊपर निर्भर करती है। दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीने से आपको दिन में छह से सात बार लघुशंका का प्रेशर आ सकता है। अगर आप ज्यादा बार वाशरूम जा रहे हैं या फिर बार-बार प्रेशर महसूस कर रहे हैं ऐसी स्थिति में आप कीगल एक्सरसाइज कर के इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
अगर आपको यूरीन पास करते समय दर्द या जलन हो रही है या फिर यूरीन में रंग का बदलाव या फिर खून देख रहे हैं तो भी आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। अपने बाथरूम की आदतों का नज़र रखें। अगर आप तरल पदार्थ के मात्रा को बिना बढ़ाए भी बदलाव महसूस कर रहे हैं तो भी यह आपके लिए खतरे की घंटी है।

एक टिप्पणी भेजें