सऊदी अरब के राजकुमार ने 80 बाजों को करवाया फर्स्ट क्लास हवाई सफर


सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्‍दुल्‍लाह के शौक के किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं। इस बार उन्होंने फ्लाइट में 80 बाजों के लिए सीट बुक कराकर उन्हें भी हवाई सफर करवा दिया। फ्लाइट में बैठे इन बाजों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मिडिल सीट्स पर बैठे इन बाजों के साथ फ्लाइट में पेसेंजर्स भी मौजूद हैं।


प्रिंस ने 80 बाजों के लिए सीट बुक कराई इसके बाद किसी ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हांलाकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये फोटो किस एयरलाइन्स की है। फ्लाइट में अपने साथ इतनी संख्या में बाजों को देख यात्री भी हैरान थे। तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है बाजों को विशेष तरह के हूड्स पहनाए गए हैं। ऐसा उन्हें शांत रखने के लिए किया गया है ताकि यात्रियों कोई दिक्कत न हो। यह


ये बात आपको अजीब जरूर लग सकती है लेकिन खाड़ी के देशों में ऐसा कानून है जहां बाज भी आम इंसानों की तरह फ्लाइट्स में सफर कर सकते हैं। कोई भी एयरलाइंस बाजों को जगह देने से मना नहीं कर सकती। इसके लिए बाजों का भी बाकायदा पासपोर्ट होता है जो 3 साल के लिए जारी किया जाता है। इस पासपोर्ट के साथ बाज बहरीन, कुवैत, ओमैन, कतर, सऊदी अरब, पाकिस्तान, मोरक्को और सीरिया में सफर कर सकते हैं। खाड़ी के देशों बाजों के लिए इतना सम्मान होने का मुख्य कारण इसका राष्ट्रीय पक्षी होना है।

जब लड़कियां पहनती है ऐसी टी-शर्ट्स तो लड़के हो जाते है पागल
BF ने उड़ाया मोटापे का मजाक, लड़की ने इस अंदाज में दिया जवाब

Post a Comment

और नया पुराने