मुँह के छालों से परेशान हो तो अपनाइये यह लहसुन का घरेलू उपाय


मुंह में होने वाले छाले बहुत तकलीफ देते हैं। इस वजह से न तो आप ठीक से खा पाते हैं और न ही बोल पाते हैं।मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार पेट साफ न होने की वजह से, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से, पीरियड्स की वजह से, दांत और मसूड़ों की सही सफाई न रखने पर, विटामिन-बी की कमी से, मुंह में छाले हो जाते हैं।


छालों को दूर करने के लिए दवाईयां लेने से बेहतर है, आप घरेलू उपायों की मदद लें। आइए आपको बताते हैं कैसे लहसुन की मदद से आप मुंह के छालों से निजात पा सकते हैं.....


छालों के इलाज के लिए लहसुन बहुत ही कारगर है। दो से तीन लहसुन की कलियां लेकर उनका एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। लगाने के 15 मिनट बाद उसे धो लें। लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण छालों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

Post a Comment

और नया पुराने