राशिफल: 26 फरवरी 2017, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: संडे को भी व्यस्तता रहेगी। मित्र मंडली के लोगों को सलाह-मशविरा देंगे। निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।

वृष: संडे को मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।

मिथुन: संडे को समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। किसी समारोह में शामिल होंगे।

कर्क: संडे खर्चीला रहेगा। परिजनों की ख़रीदारी जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुटटी बिताएंगे।

सिंह: संडे कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा।

कन्या: संडे इच्छानुसार बीतेगा। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। शाम में नजदीकी दोस्त के संग पार्टी छुट्टी की रंगत और बढ़ाएगी।

तुला: संडे को भी कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पैडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में निकटजन से मुलाकात होगी।

वृश्चिक: संडे को पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके कार्यों में विकास होगा।

धनु: संडे को टेस्टी लंच व मल्टीप्लेक्स में मूवी का आनंद लेंगे। परिजनों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल भी जाएंगे।

मकर: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। मूवी व आउटिंग पर जाएंगे। शॉपिंग के वक्त पर्स संभालें भीड़भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी।

कुंभ: संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुटटी का भरपूर आनंद लेंगे। दिल को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।

मीन: संडे घरेलू उपकरण के रख-रखाव में बीतेगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। शाम में सोशल नेटवर्किंग साईट पर चैटिंग करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने