इन वजह से जॉनी लीवर की बेटी जैमी आई सुर्खि‍यों में...


आज के स्टैंडअप कॉमेडियन में जैमी जे. लीवर इसलिए भी अहम हो जाती हैं, क्योंकि लड़कियों के लिए ‘अछूत’ समझी जाने वाली हास्य विधा की बदौलत उन्होंने अपने पिता का मान बढ़ाने का निर्णय लिया है।


शुभ संकेत यह है कि बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी जैमी को कम समय में लोकप्रियता भी काफी मिल चुकी है। इन वजह से जैमी आई सुर्खि‍यों में....


जैमी लीवर ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसके बाद वो सुर्खि‍यों में आ गईं। वो मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी हैं। पिता की ही तरह जैमी भी स्‍टैंडअप कॉमेडियन हैं।


जैमी लीवर ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन की थी।  इसके अलावा वह स्टैंडअप कॉमेडी करती हुई सोनी के शो कॉमेडी सिर्क्स के महाबली में भी नजर आए चुकीं हैं।


साल 2015 में आई कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ में जैमी काम भी कर चुकी हैं।


अब ऐसा बताया जा रहा है कि जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के होस्ट के तौर पर नजर आएंगी

Post a Comment

और नया पुराने