शुभ काम के लिए जा रहे हों तो यह एक चीज खाकर घर से निकले


भारतीय हिंदू घरों में जब भी कोई घर से बाहर जाता है तो दही, चीनी, गुड़ आदि खाकर निकलता है। बड़े-बुजुर्गों का मानना है की इससे दिन शुभ होता है और जिस काम के लिए जा रहे होते हैं वह पूरा होता है उसमें कोई विध्न पैदा नहीं होता। ज्योत‌िषशास्‍त्रियों की मानें तो ये चीजें हर रोज अपना शुभ प्रभाव नहीं दे सकती इसलिए हर द‌िन अलग-अलग चीजें खाकर घर से निकलना चाहिए ताकि आपको हर काम में सफलता मिले। जब इंटरव्यू अथवा शुभ काम के लिए घर से जा रहे हों तो इन बातों का ध्यान रखें....
  1. सोमवार को ठंडा दूध पीकर जाएं।  
  2. मंगलवार को गुड़ खाकर जाएं।    
  3. बुधवार को त‌िल खाकर जाएं।  
  4. बृहस्पतिवार को दही खाकर जाएं।    
  5. शुक्रवार को जौ अथवा घी खाकर जाएं।  
  6. शन‌िवार को त‌िल या उड़द खाकर जाएं।
  7. रव‌िवार के द‌िन घी खाकर जाएं।

Post a Comment

और नया पुराने