रेगिस्तान के बीचोबीच बसा एक ऐसा गांव, जहाँ हरियाली की कोई कमी नहीं!


जब भी हम रेगिस्तान के बारे में सोचते हैं तो हमें बस धूल ही धूल नजर आती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जो गांव रेगिस्तान के बीचोबीच बसा हुआ है। लेकिन वहां पर पानी से लेकर हरियाली तक किसी भी सुख सुविधा की कमी नहीं है। पेरू के ऊंचे ऊंचे रेतीले टीलों के बीच बसा हुआ है हुआ काचिना गांव जहां किसी भी चीज की कमी नहीं है।


यह गांव किसी अच्छे खासे शहरी कस्बे जैसा है। आश्चर्य की बात यह है कि यहां का वातावरण भी काफी सुकून है। यहां झील भी है जहां लोग बोटिंग का मजा लेते हैं। रेत के टीले होने के बावजूद यहां मौसम हमेशा सुहावना रहता है इसीलिए साल भर यहां पर्यटकों की भरमार लगी रहती है।


यह माना जाता है कि यह पानी आर्थराइटिस, अस्थमा, खांसी आदि के उपचार में काफी उपयोगी है। इसीलिए लोग इस तालाब में नहाना पसंद करते हैं और उसके बाद इस मिट्टी को अपने शरीर पर लगाते हैं।


यह जगह पृथ्वी के सबसे शुष्क यानी के सूखे स्थानों में से एक मानी जाती है लेकिन यह स्थान अपने आप में प्राकृतिक सौंदर्य को संजोए हुए हैं यह पर्यटक स्थल काफी मशहूर भी है।

Post a Comment

और नया पुराने