राशिफल: 31 जनवरी 2017,दिन-मंगलवार,जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा।

वृष: नये काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक रुकावटें दूर होंगी। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करेंगे। प्रेम संबंध को लेकर तनाव रहेगा।

मिथुन: कांफिडैंस से महत्वपूर्ण काम बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। अचल सम्पत्ति लेने की योजना बनेगी। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क: आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा। कार्यों में रुकावटें आएंगी।

प्यार के लिए तलाश करें इस राशि की लड़की, भरा होता है रोमांस 

सिंह: काम में मन नहीं लगेगा। बुद्धिमत्ता से समस्या सुलझेगी। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी।

कन्या: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे। पारिवारिक समस्याएं सताएंगी।

तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन का स्वास्थ्य परेशान करेगा। कार्य सफलता से उत्साह आएगा। रोजगार में लाभ होगा।

वृश्चिक: पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी। स्वभाव में नीरसता रहेगी।

जिन घरों में होती हैं ये चीजें, वहां रहती है आर्थिक तंगी

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।

मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।

मीन: नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। मनसूबे कामयाब होंगे। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने