आमिर खान अपनी फिल्म दंगल को छोटे पर्दे पर प्रमोट नहीं करेंगे, जानिए क्यों?


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लगभग दो साल बाद दंगल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे है। एक तऱफ जहां हर छोटे से बडा स्टार अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए टीवी का सहारा लेता है वहीं दूसरी ओर आमिर का कहना है कि वो अपनी फिल्म छोटे पर्दे पर प्रमोट नहीं करेंगे।

स्वामीजी को नंगा कर बाल काटना चाहती हैं यह आइटम गर्ल

आमिर हर बार कुछ अलग ही करते हैं, इसीलिए तो उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते हैं। आमिर फिल्म के प्रमोशन के मामले में अलग राह अपनाते हैं। आमिर टीवी पर जाकर अपनी फिल्म का प्रचार करना पसंद नहीं करते। आमिर का मानना है कि टीवी के जरिये लोगों को सिर्फ इतना पता चलता है कि फिल्म कब प्रदर्शित हो रही है। लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करना है तो दूसरे तरीके आजमाने चाहिए।

आमिर खान साल में सिर्फ ही एक ही फिल्म करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस को कुछ ज्यादा ही लंबा इंतजार करवाया है। आमिर की आखिरी फिल्म 2014 में ‘पीके’ आई थी, उसके बाद अब दंगल रिलीज़ होने जा रही हैं।

आतंक का सबसे बड़ा सौदागर भी था सनी लियोनी का दीवाना

Post a Comment

और नया पुराने