बाहुबली 2 समय से पहले हो सकती है रिलीज़


पिछले साल कमाई के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर दमदार कमाई करनेवाली फिल्म बाहुबली- द बिगिनिंग’ का दूसरा भाग, यानी कि बाहुबली 2 की रिलीज़ की तारीख तय हो चुकी है। राजामौली की बाहुबली 2 अगले साल फिर से बड़े परदे पर धमाका करने के लिए तैयार हो चुकी है और अब इसकी रिलीजिंग डेट के बारे में अनाउंसमेंट करके फिल्म निर्माता ने दर्शकों में खलबली मचा दी है। इस फिल्म ने जहाँ फिल्म जगत में कई रिकॉर्ड बनाए, वहीं दर्शकों को लुभाने में भी ये कामयाब रही। 

आमिर खान अपनी फिल्म दंगल को छोटे पर्दे पर प्रमोट नहीं करेंगे, जानिए क्यों?

कुछ समय पहले ही फिल्म निर्माता की ओर से ये खबर आई थी कि ‘बाहुबली 2’ 2016 में रिलीज़ नहीं होगी। जिसके बाद दर्शकों को थोड़ी निराशा हुई होगी। लेकिन हाल ही में मूवी की रिलीज़ डेट को लेकर फिर एक नई खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करना चाहते है। इस बात की जानकारी खुद राजामौली ने दी। फिल्म ‘बाहुबली- द कंक्लूजन’ के बारे में जबरदस्त चर्चा है कि इसे तय समय से पहले रिलीज किया जा सकता है।

हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर ऑफिशियल ऐलान किया जा चुका है। वैसे तो फिल्म की रिलीज़ का काम पोस्ट प्रोडक्शन में चल रहे ग्राफिक्स के काम निर्भर करता है। इसलिए कहा जा रहा है कि इस फिल्म को समय से पहले भी रिलीज़ किया जा सकता है।

टीवी एंकर के साथ हुआ oopss Moment, दिख गया...

Post a Comment

और नया पुराने