# क्या करें घर को बुरी नजर से बचाने के लिए?
- मेन गेट के ठीक सामने घर का मंदिर या पूजा स्थल नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर में देवी-देवता निवास नहीं करते और दुःखों का सामना करना पड़ता है।
- घर के के सामने पेड़ या खंभा होने से बच्चों को कोई न कोई दुःख घेरे रहता है। वह शांति से जीवन व्यतीत नहीं कर पाते।
- घर के मेन गेट के दरवाजे अंदर की ओर खुलें तो यह शुभ माना जाता है। अगर ऐसे न हो तो दरवाजे पर वंदरवार लागाना चाहिए।
- घर के बाहर से आने वाली नेगेटिव एनर्जी को घर में आने से रोकने के लिए मेन गेट पर रोज स्वास्तिक, ओम जैसे शुभ चिह्न बनाना चाहिए।
- मेन गेट के समक्ष गढ्डा अथवा कुंआ हो तो पारिवारिक सदस्यों को मानसिक रोग और तनाव घेरे रहता हैं।
- मेन गेट के सामने कीचड़ या गंदगी हो तो परिवार में किसी न किसी कारणवश उदासी छाई रहती है।
- मेन गेट के सामने गंदा पानी इकट्ठा रहता हो तो घर के लोगों को धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें