राशिफल: 27 नवंबर 2016 जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन


मेष: टाईप अनुसार लोगों से जुडेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा।

वृष: अपने काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझबूझ से चलें।

➠ जानिए लोग क्यों पहनते है कछुए के शेप वाली रिंग

मिथुन: बिजनैस में मित्रों की सलाह माने। अंधविश्वास से बचें व समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी।

सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा।

कन्या: दोस्तों व् सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

➠ हिन्दू धर्म में क्यों रखा जाता है मरते वक्त मुंह में गंगाजल, तुलसी

तुला: लेन-देन पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रोफैशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। बिजनैस बढ़िया मुनाफा देगा।

वृश्चिक: टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास रखकर करियर व रोमांस के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।

धनु: फाइनैंशल मामले सेटल होंगे। पैंडिंग वर्क कम्प्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क तत्परता से कंप्लीट करें।

मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनैस मुनाफे इन्वैस्टमैंट करना लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा ज़रूर करें।

➠  जब मृत व्यक्ति सपने में आए तब ऐसे छुटकारा पाएं

कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल तक छोड़ दें।

मीन: जरूरी मामलात पर राय बनेगी। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें।

Post a Comment

और नया पुराने