गांव की दो महिलाओं ने बनाई कंपनी, सालाना टर्नओवर दो करोड़ रुपये..!!


देश के कई ऐसे हिस्से हैं जहां पर लोग सूखे और बेहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। इन्हीं में से एक तेलंगाना का हसनाबाद गांव भी है। यहां बहुत मुश्किल से पैदावार होती है और उसका भी एक हिस्सा बिचौलिए ले जाते हैं। पैसों की किल्लत के चलते यहां के लोग मजदूरी करके अपना काम चलाते थे लेकिन अब यहां पर सबकुछ बदल रहा है। 

यहां बुड्ढों को चाहिए 13 साल की कमसिन लड़कियाँ, जानिए वजह..!!

इस गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं 63 साल की नागम्मा और 35 साल की लक्ष्मी ने एक कंपनी बनाई हैं। तीन साल पहले कंपनी बनाई गई इस कंपनी का सालाना टर्नओवर दो करोड़ रुपये है। नागम्मा और लक्ष्मी के साथ इस कंपनी को 800 और महिलाएं मिल कर चलती हैं। कंपनी की फाउंडिंग कमेटी में 15 महिलाएं हैं जिनमें से कुछ पढ़ी-लिखी हैं तो कुछ अनपढ़। 

कंपनी के शुरुआत के दिनों में जब नागम्मा महिलाओं से कहती थीं कि हम कंपनी सरकार से लोन लेकर खोल रहे हैं और आप भी 100 रुपये देकर कंपनी मालिक बन सकती हैं, तो हमें चिटफंड वाला समझ कर भगा दिया जाता था। इस सबके बाद भी कंपनी में प्रोडक्शन से लेकर बिक्री तक का काम शुरू हुआ।  पहले साल दाल को खरीदने-बेचने का काम हुआ। कंपनी ने ना सिर्फ अपने मेंबर्स, बल्कि दूसरे किसानों से भी दाल खरीदी और बेची। पहले ही साल कंपनी को चार करोड़ रुपये सालाना का टर्नओवर मिला।

इस गांव का, दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हा देता है खास चीज

Post a Comment

और नया पुराने