70 लाख में नीलाम हुई चाबी, जाने क्या है इसमे ऐसा..!


1912 में हादसे का शिकार हुए टाइटेनिक जहाज की एक चाबी 85 हजार पौंड (करीब 70 लाख रुपए) में नीलाम की गई। 

इस लड़की ने सरेआम किया वर्जिनिटी बेचने का एेलान..!

यह लाइफ जैकेट लॉकर की चाबी थी। डेविजेस में हुई नीलामी में चाबी समेत टाइटेनिक से जुड़ी 200 से अधिक चीजें बेची गई। नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्डि्रज को चाबी के 50 हजार पौंड में बिकने की उम्मीद थी। यह चाबी सिडनी सेडुनरी के पास थी। उनकी भी टाइटेनिक हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी थी। 

14 अप्रैल, 1912 को टाइटेनिक विशाल हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूब गया था। इसमें 1500 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे जबकि 710 बच गए थे। इस नीलामी में जहाज के चीफ आफिसर हेनरी विल्डे के पत्रों का संग्रह पांच हजार पौंड में बिका। टाइटेनिक से लिखे एक पत्र में उन्होंने संकेत दिया था कि उन्हें जहाज के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। 

बीच सड़क पर ये लड़की निकालती है दूध, खरीदने के लिए लगती है लाइन

Post a Comment

और नया पुराने