चिकन खाने से युवक के स्तन लड़कियों की तरह उभरे


चीन में चिकन खाने से 26 वर्षीय एक युवक के स्तन कथित तौर पर असामान्य रूप से उभर आए। युवक के चिकित्सक के मुताबिक ऎसा उसके चिकन में हॉर्मोन के कारण हुआ। समाचार पत्र पीपुल्स डेली की एक रपट के मुताबिक, चिकन खाने के बेहद शौकीन ली अपने स्तन के आकार में हो रही लगातार वृद्धि को लेकर चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए गए थे।

रपट के मुताबिक, चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनके स्तन में हो रही लगातार वृद्धि का कारण चिकन में हॉर्मोन का पाया जाना है और उन्हें अधिक से अधिक सब्जियां तथा फल खाने की सलाह दी। गायनेकोमैस्टिया (पुरूषों में स्तन के आकार में वृद्धि) एक सामान्य बीमारी है, जिसमें पुरूषों के स्तन के ऊतकों के आकार में असामान्य वृद्धि होती है।

यह बीमारी पुरूषों के शरीर में एस्ट्रोजन तथा टेस्टोस्टेरॉन में असंतुलन के कारण होती है। ये ग्रोथ हॉर्मोन कोशिका विभाजन को बढ़ावा देते हैं, जिसके कारण न केवल आकार में वृद्धि होती है, बल्कि कैंसर का भी विकास होता है। कुछ चिकन तथा मांस के अन्य उत्पादों में ग्रोथ हॉर्मोन पाया जाता है।

डामिनोज का आर्डर देख महिला के उड़े होश..!
बिना अंडरवियर के शोरूम में शॉपिंग करने पहुंची ये लड़की
ये टिप्स अपनाएं और बैडरूम के उन पलो को यादगार बनाएं

Post a Comment

और नया पुराने