यह भी पढ़े : विवाह से पहले ही यहां दुल्हन को होना पड़ता है गर्भवती
बिहार के मधुबनी में हर साल दूल्हों के मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में हर साल बिकने के लिए दूल्हों की भरमार लगती है। इतना ही नहीं यहां खुले आम दूल्हों की बोली लगती है। मेले में आने वाले लोग अपने पसंद के दूल्हे को खरीदने के लिए बकायदा उसकी कीमत चुकाते हैं।
लड़कियों के माता-पिता खुद इस मेले में आकर दूल्हों की बोली लगाते है। दूल्हों के इस भीड़ में से वो अपनी बेटी के लिए एक योग्य दूल्हे को पसंद करते हैं। इसके बाद लड़की और लड़के के घरवाले दोनों पक्षों की पूरी जानकारी हासिल करते हैं। सौदा पक्का हो जाने के बाद लड़का और लड़की की रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है फिर दोनों की शादी करवाई जाती है।
यह भी पढ़े : इस देश में शादी से पहले जबरन किया जाता है लड़की का बलात्कार
बताया जाता है कि दूल्हों की बोली वाले इस मेले की शुरुआत सन 1310 ई. में तत्कालीन मिथिला नरेश हरि सिंह देव ने की थी। इस मेले की शुरूआत करने के पीछे सिर्फ एक ही मकसद था और वो था दहेज प्रथा को रोकना समय के साथ ही अब इस मेले की अहमियत भी कम होने लगी है। अब इस मेले आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के लोग ही दूल्हा खरीदने के लिए आते हैं।
आज भी इस मेले में दूल्हों की बोली लगती है लोग अपनी पसंद के दूल्हे की कीमत चुकाकर उससे अपनी बेटी का शादी करवाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें