यह भी पढ़े : शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर हैं यहां की लड़कियां...
जी हां ये कोई मजाक नहीं है बल्कि एक ऑफर है जिससे आपको जिदंगी भर के लिए बर्गर फ्री में मिल सकता है। बर्गर के साथ फ्राईज और एक कोल्ड ड्रिंक रोज मिल जाए वो भी जिंदगी भर फ्री तो इसके लिए तो कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाएंगे। मेलबर्न के एक रेस्तरां का कहना है कि आप अपना आखिरी नाम यानि सरनेम बदलकर बर्गर कर लेते हैं तो ये रेस्तरां आपको जीवन भर के लिए मुफ्त में बर्गर घर पहुंचाएगा। ऑस्ट्रेलिया की एक बर्गर चेन मिस्टर बर्गर का कहना है कि बस अपने नाम में बर्गर शब्द शामिल कर लें तो आपको ये ऑफर मिल जाएगा।
यह भी पढ़े : बदल गई लड़कियों की पसंद, अब अच्छे लगते हैं ऐसे लड़के
ऐसे में इस तरह अपना नाम बदलना अपने आप में यकीनन कुछ महौल को हल्का करेगा। मैनेजर का कहना है कि इसके पीछे वजह ये है कि पिछले कुछ समय से लोग ब्रिक्सिट जैसी चीजों के बार में सोच कर परेशान हैं और जीवन में कोई मजा नहीं रह गया है। अगर आप अपने नाम के आगे बर्गर लगाना चाहते हैं तो कंपनी को इस बात की जानकारी 31 जुलाई से पहले दे सकते हैं। इस ऑफर में पहले 10 लोगों को ही मौका मिलेगा और अगर पहले से नाम बर्गर है तो ये आपके लिए नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें