फल विटामिन और मिनरल का प्रमुख स्त्रोत है। डॉक्टर्स भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए एक कहावत बेहद पॉपुलर है-एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे'। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं, रोजाना दो ताजे फल खाने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आयुर्वेद की मानें तो रोजाना सुबह के समय फल खाने से दुगुना फायदा मिलता है। असमय फल खाने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए सूर्यास्त के बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आयुर्वेद में 4 बजे के बाद फल खाने की क्यों मनाही है...
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह के समय खाली पेट फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में तकरीबन दस घंटे के आराम के बाद पेट खाली रहता है। सुबह के समय खाली पेट फल खाने से शरीर को तत्काल उर्जा मिलने के साथ ही मेटाबॉलिज़्म भी बूस्ट होता है। वहीं, लंच के आधे घंटे बाद फल का सेवन जरूर करना चाहिए। फल को कभी सब्जी और दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। अगर डेयरी उत्पादों और सब्जियों के साथ फल का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
एक टिप्पणी भेजें