नेहा फोन पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- हेलो रूम सर्विस, क्या मुझे मिल सकता है। इसके साथ नेहा ने खाने की कई सारी चीजों की इमोजी भी लगाई हैं। नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें नेहा और अंगद ने तस्वीरें शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तस्वीरों में कपल के साथ उनकी बेटी मेहर भी नजर आई थी। नेहा बॉडीकोन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थी। नेहा ने 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से एक्टर अंगद बेदी संग दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इसके 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उनके बेटी मेहर का जन्म हुआ था।
एक टिप्पणी भेजें