श्वेता तिवारी ने अपने नए ग्लैमरस लुक से सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखें लेटेस्ट फोटोशूट


 40 साल की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने बोल्ड एंड स्टाइलिश अंदाज से सोशल मीडिया पर कोहराम मचाती हैं। उनका लुक देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वो दो बच्चों की मां हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हाल ही में श्वेता ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा। 


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी रेड कलर की सेक्सी ड्रेस में हॉटनेस का तड़का लगा रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मेकअप भी कमाल का किया हुआ है।


रेड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। लुक को कमप्लीट करते हुए श्वेता कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा- ‘अनकॉमन बनो और कुछ लाल रंग पहनो।‘ श्वेता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।


श्वेता तिवारी को आखिरी बार सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में देखा गया था। वहीं श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद से ही उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से जाना जाता है। श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं। फिलहाल वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने